उत्तर प्रदेश

Ballia: जेएनसीयू बलिया में 2025-26 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, आवेदन करें

Admindelhi1
6 May 2025 11:11 AM IST
Ballia: जेएनसीयू बलिया में 2025-26 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, आवेदन करें
x
इन पाठ्यक्रमों में जल्द करें आवेदन

बलिया: जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (JNCU), बलिया में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विवि परिसर और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित विभिन्न स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

विश्वविद्यालय परिसर में उपलब्ध पाठ्यक्रम

एमए के 11 विषय

एमए (संगीत-गायन और तबला)

एमएससी के 2 विषय

एमएससी (कृषि) के 3 विषय

एमएसडब्लू, एम.कॉम

पीजी डिप्लोमा के 5 कोर्स

बीबीए, बीए-एलएलबी (5 वर्षीय), बीएससी (कृषि), बीसीए (AI), बीएफए, बीलिब एंड आईएससी

संबद्ध महाविद्यालयों में उपलब्ध व्यावसायिक पाठ्यक्रम

बीपीएड, एलएलबी, एमएड, बीसीए, बीए-बीएड, बीएससी-बीएड आदि

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

इन सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है।

आवेदन की अंतिम तिथि: 31 मई 2025

विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि: 8 जून 2025

प्रवेश समन्वयक डॉ. प्रियंका सिंह ने बताया कि समस्त प्रवेश प्रक्रिया 'समर्थ पोर्टल' के माध्यम से शासन के निर्देशानुसार संपन्न की जाएगी। वेबसाइट पर विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश भी उपलब्ध हैं।

कुलसचिव एस.एल. पाल ने स्पष्ट किया कि संबद्ध महाविद्यालयों में दाखिला लेने के लिए भी समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है।

संपर्क: किसी भी तकनीकी या अन्य असुविधा के लिए विद्यार्थी कार्यालय सहायक रविप्रकाश मिश्र (मो. 7980636764) से संपर्क कर सकते हैं।

Next Story