उत्तर प्रदेश

Ballia: समाजसेवी संजीव गिरी के आंदोलन पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया, दो लेखपाल निलंबित

Admindelhi1
15 Feb 2025 1:52 PM IST
Ballia: समाजसेवी संजीव गिरी के आंदोलन पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया, दो लेखपाल निलंबित
x
"समाजसेवी संजीव गिरी के धरने का असर"

बलिया: रसड़ा तहसील में लेखपालों के खिलाफ चल रहे समाजसेवी संजीव गिरी के आंदोलन पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए दो लेखपालों को निलंबित कर दिया है। उप जिलाधिकारी रसड़ा ने लेखपाल लाल साहब और संजय चौरसिया को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। इसकी पुष्टि एडीएम राजेश कुमार गुप्ता ने की।

एडीएम गुप्ता ने बताया कि ताड़ी बड़ा गांव की सीमा सिंह की एक फाइल, जो कृषक दुर्घटना से जुड़ी थी, को लेकर लेखपाल और संजीव गिरी के बीच विवाद हुआ था। इसी मुद्दे पर संजीव गिरी ने धरना दिया था। प्रशासन ने फाइल को जिला मुख्यालय भेज दिया है, और शिकायतों की जांच के बाद दो लेखपालों को निलंबित कर दिया गया। इसके बाद संजीव गिरी ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

Next Story