उत्तर प्रदेश

Ballia: ग्राम प्रधान को पीटने वाले चार पर SC-ST एक्ट में कार्रवाई

Admindelhi1
5 May 2025 2:30 PM IST
Ballia: ग्राम प्रधान को पीटने वाले चार पर SC-ST एक्ट में कार्रवाई
x
"ग्राम प्रधान से मारपीट"

बलिया: दुबहर थाना क्षेत्र अंतर्गत जनाड़ी गांव स्थित जनेश्वर मिश्रा सेतु मार्ग तिराहे पर कुछ दबंग युवकों ने ग्राम प्रधान के साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। इस घटना में ग्राम प्रधान घायल हो गए। उनकी तहरीर पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

ग्राम प्रधान विनोद पासवान ने बताया कि अजीत कुमार यादव, जो एक निजी संस्थान में कार्यरत हैं, काम से लौटते समय पुलिस बूथ के पीछे खड़े मुरारी यादव द्वारा गाली-गलौज का शिकार हुए। अजीत ने किसी तरह घटना की सूचना दी, जिस पर प्रधान मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद दबंग युवकों ने उन्हें जातिसूचक शब्द कहे और मारपीट कर घायल कर दिया।

दुबहर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि विनोद पासवान की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Next Story