- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: हत्या के...

बलिया: जिले में अपराध के खिलाफ जारी अभियान के तहत बांसडीह रोड थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत वांछित आरोपी दिपांशु यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष अजय पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 20 मई को मुखबिर की सूचना पर नरायणपुर घोरौली रेलवे क्रॉसिंग के पास से चेकिंग और दबिश के दौरान दिपांशु यादव को धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ थाना बांसडीह रोड में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
किशोरी को भगाने का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा: पकड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के गायब होने से हड़कंप मच गया है। परिजनों का आरोप है कि गांव का ही एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने पकड़ी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पॉक्सो एक्ट व अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।





