उत्तर प्रदेश

Ballia: घर में घुसकर युवक पर किया चाकू से हमला, हालत चिंताजनक

Admindelhi1
5 May 2025 12:35 PM IST
Ballia: घर में घुसकर युवक पर किया चाकू से हमला, हालत चिंताजनक
x
"मौके से फरार"

बलिया: उभांव थाना क्षेत्र के गुलौरा मठिया गांव में शनिवार देर शाम एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना उस समय हुई जब युवक अपने घर के दरवाजे पर बैठकर लिट्टी बना रहा था। पड़ोसी युवक ने गाली-गलौज के बाद सीने पर चार बार चाकू से वार किया और मौके से फरार हो गया।

घटना में घायल युवक, राजू राजभर, लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़ा। परिजन तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सीयर ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। हमले के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आरोपी लाल मोहन राजभर की तलाश की जा रही है।

Next Story