उत्तर प्रदेश

Ballia: घर से कमाने निकले युवक की ट्रेन से कटकर हुई मौत

Admindelhi1
17 April 2025 2:11 PM IST
Ballia: घर से कमाने निकले युवक की ट्रेन से कटकर हुई मौत
x
"परिवार में मचा कोहराम"

बलिया: बलिया-छपरा रेल खंड पर स्थित सहतवार रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास बुधवार सुबह एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभवल गांव (थाना बांसडीह रोड) निवासी रोहित पासवान (28) पुत्र अर्जुन पासवान के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, रोहित बुधवार सुबह घर से यह कहकर निकला था कि वह काम-धंधे के लिए बाहर जा रहा है। कुछ ही समय बाद उसकी मौत की सूचना परिवार को मिली, जिससे पूरे घर में मातम पसर गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

रोहित पांच भाइयों में सबसे छोटा था और दो छोटे बच्चों का पिता था। उसकी असमय मौत से गांव और परिवार के लोग स्तब्ध हैं। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा कैसे हुआ, लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Next Story