उत्तर प्रदेश

Ballia: अंग्रेजी शराब की दुकान से पांच लाख की चोरी का मामला सामने आया

Admindelhi1
8 March 2025 12:35 PM IST
Ballia: अंग्रेजी शराब की दुकान से पांच लाख की चोरी का मामला सामने आया
x
"चोरी की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया"

बलिया: थाना क्षेत्र के बछईपुर चट्टी स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में गुरुवार रात चोरों ने ताला तोड़कर नकदी और महंगी शराब पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

शराब अनुज्ञापी प्रमोद कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे सेल्समैन रूपेश कुमार और संजय कुमार दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात के अंधेरे में चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दिया और वहां रखी करीब 31 हजार रुपये की नकदी और पांच लाख रुपये मूल्य की शराब लेकर फरार हो गए।

सुबह जब दुकान खोली गई तो चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद अनुज्ञापी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सबूत जुटाने का प्रयास किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जाएगी। चोरी की इस घटना के बाद दुकानदारों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Next Story