- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: टाउन...
उत्तर प्रदेश
Ballia: टाउन पॉलिटेक्निक में कैंपस सलेक्शन में 86 छात्र-छात्राएं चयनित हुए
Admindelhi1
22 March 2025 8:07 AM IST

x
बलिया: टाउन पॉलिटेक्निक में कैंपस सलेक्शन का आयोजन किया गया। इसमें टाउन पॉलिटेक्निक के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग (प्रोडक्शन व ऑटोमोबाइल) और राजकीय महिला पॉलिटेक्निक के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष व पासआउट छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
कैंपस सलेक्शन के दौरान 211 छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार हुआ, जिसमें सुब्रोस लिमिटेड कंपनी (नोएडा) ने 86 छात्र-छात्राओं का चयन किया। सलेक्शन प्रक्रिया का संचालन संस्थान के प्रधानाचार्य विजय कुमार सिन्हा और ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी ए.के. शर्मा के नेतृत्व में किया गया।
इस प्रक्रिया में कंपनी के मैनेजर अखिलेश राय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा, सिविल विभागाध्यक्ष ब्रजभूषण, जय प्रकाश पांडेय, निखिलेंद्र नाथ मिश्र और राजनिका श्रीवास्तव का भी योगदान सराहनीय रहा।
Tagsबलियाटाउन पॉलिटेक्निककैंपस सलेक्शन86 छात्र-छात्राएंचयनितBalliaTown PolytechnicCampus Selection86 studentsselectedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की ब-ड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





