उत्तर प्रदेश

Ballia: रघुनाथपुर क्षेत्र में 7 घंटे की बिजली कटौती

Admindelhi1
28 May 2025 11:17 AM IST
Ballia: रघुनाथपुर क्षेत्र में 7 घंटे की बिजली कटौती
x

बलिया: 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र रघुनाथपुर बलिया के अंतर्गत आने वाले पूर्वी और पश्चिमी पोषक क्षेत्रों में 28 मई को सुबह 09:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती जर्जर एबीसी केबल को बदलने और एक नए 250 केवीए क्षमता वाले वितरण ट्रांसफार्मर की स्थापना के लिए की जा रही है।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि इस दौरान 11 केवी पूर्वी एवं पश्चिमी पोषकों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि इस अवधि में ऊर्जा के वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें और आवश्यक अनुरक्षण कार्य में सहयोग प्रदान करें।

Next Story