- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: चारदीवारी...
Ballia: चारदीवारी गिराने और मारपीट का मामला, 27 दिन बाद दर्ज हुई FIR

बलिया: पुराने रंजिश के चलते घर की चारदीवारी गिराने और विरोध करने पर मारपीट करने के मामले में 27 दिन बाद न्यायालय के आदेश पर बैरिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गंगापुर (सुरेमनपुर) निवासी मनोज कुमार मौर्य ने 2 मई को बैरिया थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के सुनील कुमार मौर्य, उनकी पत्नी सीमा देवी, बेटे अंकित मौर्य और बेटी मधु मौर्या ने उनके 20 वर्ष पुराने मकान की चारदीवारी को जबरन गिराना शुरू कर दिया। विरोध करने पर सभी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीड़ित के अनुसार, कई प्रयासों के बावजूद पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं की। अंततः न्यायालय की शरण लेनी पड़ी, जिसके आदेश पर बैरिया थाने में केस दर्ज किया गया।
प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले में धारा 324(4), 352, 351(3) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





