उत्तर प्रदेश

Ballia: 11वीं की छात्रा ने पिता की डांट से नाराज होकर लगाई फांसी

Admindelhi1
10 March 2025 2:49 PM IST
Ballia: 11वीं की छात्रा ने पिता की डांट से नाराज होकर लगाई फांसी
x
घटना मनियर थाना क्षेत्र के बड़ा पोखरा मोहल्ले की है

बलिया: जिले में पिता की डांट से नाराज एक 11वीं कक्षा की छात्रा ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मनियर थाना क्षेत्र के बड़ा पोखरा मोहल्ले की है।

रविवार सुबह करीब 10:30 बजे अदिति गुप्ता (19) ने घर के एक कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जब उसके पिता मनोज गुप्ता किराने की दुकान से घर लौटे तो अदिति का कमरा अंदर से बंद मिला। उन्होंने किसी तरह दरवाजा खोला और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जांच और परिवार की स्थिति: थाना प्रभारी रत्नेश दूबे के अनुसार, अदिति को किसी बात पर उसके पिता ने डांट दिया था, जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठा लिया। अदिति चार बहनों में दूसरे नंबर पर थी और 11वीं कक्षा की छात्रा थी। घटना के समय उसकी मां बलिया गई हुई थी, जहां वह अपनी एक बेटी को परीक्षा दिलाने ले गई थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Next Story