- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: 11 वर्षीय बालक...
Ballia: 11 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत

बलिया: बैरिया थाना क्षेत्र के गोंहिया छपरा गांव में रविवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय अंश सिंह पुत्र अंजनी सिंह की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मासूम की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है, वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
अंश अपने दोस्तों के साथ गांव के तालाब किनारे खेल रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह सीधे पानी में जा गिरा। यह देख साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कुछ युवाओं ने तालाब में छलांग लगाकर अंश को बाहर निकाला।
बच्चे को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव और परिवार में गहरा मातम पसरा है। हादसे से ग्रामीण भी स्तब्ध हैं और सभी अंश के परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।





