उत्तर प्रदेश

Ballia: 10वीं की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म

Admindelhi1
24 March 2025 10:55 AM IST
Ballia: 10वीं की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म
x
"पूर्व शिक्षक गिरफ्तार"

बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उभांव थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 10वीं की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले कॉन्वेंट स्कूल के पूर्व शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 25 फरवरी को उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय छात्रा परीक्षा देने गई थी। उसी दौरान स्कूल के पूर्व शिक्षक अजय चौहान ने अपने साथियों प्रियांशु यादव और संदीप शुक्ला के साथ मिलकर छात्रा का अपहरण कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर छात्रा के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 137(2), 61(2) ए, 65(1) बीएनएस और 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

छात्रा सकुशल बरामद

लगातार जांच के बाद पुलिस ने 19 मार्च को अपहृत छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने शनिवार को अजय चौहान (पुत्र तारकेश्वर चौहान, निवासी मलफहरसेनपुर खपटही नई बस्ती, थाना नगरा, बलिया) को तुर्तीपार रेगुलेटर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह, उपनिरीक्षक सूरज पटेल और कांस्टेबल गणेश यादव शामिल रहे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Next Story