उत्तर प्रदेश

Ballia: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत

Admindelhi1
25 March 2025 9:55 AM IST
Ballia: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत
x
"मौके पर मौत"

बलिया: बैरिया थाना क्षेत्र के रामपुर मिश्र (पांडेपुर) गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से अजहरुद्दीन के 10 वर्षीय पुत्र शहनवाज अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है और गांव में गमगीन माहौल है।

शहनवाज अंसारी घर से सड़क की ओर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी और वह ट्रैक्टर के नीचे आ गया। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग दौड़ पड़े और घायल बच्चे को लेकर सीएचसी सोनबरसा पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

शहनवाज की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने भी शहनवाज की असमय मौत पर दुख व्यक्त किया और प्रशासन से आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

घटना की सूचना पर बैरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

गांव में मातम का माहौल

घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बच्चे की मौत से ग्रामीण भी गमगीन हैं। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Next Story