- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Baliya: दहेज के लिए...
उत्तर प्रदेश
Baliya: दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या, ननद-जेठानी सहित तीन गिरफ्तार
Tara Tandi
21 Jun 2025 6:32 PM IST

x
Baliya बलिया। बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र में एक नव विवाहिता की कथित तौर पर दहेज की मांग को लेकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार को मृतका की दो जेठानी और एक ननद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार मनियर थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में नरेंद्र चौहान की पत्नी सपना (22) का शुक्रवार को ससुराल के एक कमरे में पंखे के हुक में दुपट्टे के फंदे से लटका शव मिला।
मनियर थाना प्रभारी (एसओ) रत्नेश दूबे ने शनिवार को बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एसओ ने बताया कि इस मामले में नव विवाहिता के नाना बब्बन चौहान की शिकायत पर पति नरेंद्र चौहान, ननद चम्पा देवी व दो जेठानियों पूजा देवी और रीना देवी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने दर्ज प्राथमिकी का हवाला देते हुए कहा कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के काजीपुर निवासी संतोष चौहान की पुत्री सपना की शादी हिंदू रीति-रिवाज से दो मार्च 2025 को मनियर थाना के कोटवां गांव निवासी नरेंद्र चौहान के साथ हुई थी। नाना बब्बन चौहान ने शिकायत में उल्लेख किया है, ‘‘मेरे दामाद संतोष चौहान ने अपनी क्षमता के अनुसार दहेज ससुराल पक्ष को दिया था।
इसके बावजूद मेरी नतिनी से ससुराल पक्ष के लोग बुलेट एवं तीन लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इसके लिए सपना को प्रताड़ित किया जाता था और जब हम लोगों ने दहेज देने में असमर्थता जताई तो उसकी हत्या कर दी गई और शव को पंखे के हुक में दुपट्टे के फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गयी।
थाना प्रभारी के मुताबिक पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों ननद चम्पा देवी व दो जेठानियों पूजा देवी तथा रीना देवी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
TagsBaliya दहेज नवविवाहिता हत्यातीन गिरफ्तारBaliya dowry newly married woman murderedthree arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





