उत्तर प्रदेश

Baliya: पहली बार बलिया में आयोजित होगी एक्टिंग वर्कशॉप, संजय उपाध्याय होंगे मार्गदर्शक

Admindelhi1
26 July 2025 6:45 PM IST
Baliya: पहली बार बलिया में आयोजित होगी एक्टिंग वर्कशॉप, संजय उपाध्याय होंगे मार्गदर्शक
x

बलिया: अभिनय में रुचि रखने वाले युवाओं और इस क्षेत्र को करियर के रूप में देखने वालों के लिए बलिया में एक सुनहरा अवसर आया है। संकल्प साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था, बलिया द्वारा पहली बार 30 दिवसीय अभिनय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के प्रतिष्ठित रंग निर्देशक संजय उपाध्याय मास्टर क्लास लेंगे।

कार्यशाला का समय और स्थान: यह कार्यशाला कलेक्ट्रेट स्थित ड्रामा हॉल में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। इच्छुक प्रतिभागियों को रजिस्ट्रेशन के लिए मौके पर उपस्थित होना होगा।

कार्यशाला की संयोजक राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, वाराणसी से प्रशिक्षित ट्विंकल गुप्ता हैं। यह कार्यशाला न केवल युवाओं के अभिनय कौशल को निखारेगी, बल्कि उन्हें थिएटर और रंगमंच की पेशेवर दुनिया से भी जोड़ने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

Next Story