उत्तर प्रदेश

Baliya: दुबहड़ पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल बरामद कर लौटाया खुशियां

Admindelhi1
27 Jun 2025 2:13 PM IST
Baliya: दुबहड़ पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल बरामद कर लौटाया खुशियां
x

बलिया: दुबहड़ थाना पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए शनिवार को पांच कीमती गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके मालिकों को सौंप दिया। इन स्मार्टफोनों की कुल कीमत ₹1,07,995 आंकी गई है। मोबाइल पाकर उनके मालिकों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस की तत्परता व ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया।

थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि मोबाइल गुम होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और तकनीकी सहायता से मोबाइलों की लोकेशन ट्रेस की गई। कुछ मोबाइल चेन्नई और बेंगलुरु जैसे दूरदराज के शहरों से मंगवाए गए, जबकि बाकी स्थानीय स्तर पर बरामद हुए।

मोबाइल की बरामदगी में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के साथ-साथ सीसीटीएनएस प्रभारी उपनिरीक्षक शिवम् नाथ आर्य की विशेष भूमिका रही। इस कार्य के लिए पुलिस टीम को स्थानीय लोगों की सराहना और आभार प्राप्त हुआ।

Next Story