- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Baliya: दवा...
Baliya: दवा व्यापारियों ने फार्म 35 के खिलाफ डीएलए को सौंपा ज्ञापन

बलिया: फार्म 35 निरीक्षण पुस्तिका को अनिवार्य बनाए जाने के आदेश के खिलाफ बलिया के दवा व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। बलिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (BCDA) ने ड्रग लाइसेंसिंग अथॉरिटी (DLA) और औषधि निरीक्षक द्वारा जारी इस आदेश को अनुचित बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
प्रान्तीय और राष्ट्रीय स्तर पर जताया विरोध
बीसीडीए ने इस आदेश के विरोध में अपने प्रान्तीय और राष्ट्रीय संगठनों को सूचित करते हुए ड्रग कमिश्नर को ई-मेल के माध्यम से आपत्ति पत्र भी भेजा है। संगठन का कहना है कि फार्म 35 की अनिवार्यता थोक एवं फुटकर दोनों ही स्तर के दवा कारोबारियों पर अतिरिक्त दबाव डालने जैसा है।
डीएलए को भेजा विरोध पत्र
औषधि निरीक्षक के माध्यम से बीसीडीए ने डीएलए को संबोधित विरोध पत्र भी सौंपा। संगठन ने स्पष्ट किया कि यह आदेश व्यापारियों के हित में नहीं है और इससे छोटे कारोबारियों को खासा नुकसान होगा।
संगठन के पदाधिकारियों की मौजूदगी
इस मौके पर एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद सिंह के साथ अनिल त्रिपाठी, लाल बहादुर वर्मा, अजित सिंह, मनोज श्रीवास्तव, विशाल सिंह, राजेश, मुमताज, संजय दूबे समेत कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में इस आदेश को वापिस लेने की मांग की।





