- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Baliya: सिपाही से...
उत्तर प्रदेश
Baliya: सिपाही से असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं भारती यादव
Admindelhi1
22 July 2025 11:57 AM IST

x
बलिया: जिले के नरही थाने पर तैनात महिला सिपाही भारती यादव ने कड़ी मेहनत और लगन से अपने सपनों को साकार करते हुए एक नई मिसाल पेश की है। 2021 बैच की आरक्षी भारती यादव का चयन वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है।
प्रतिभाशाली भारती ने ड्यूटी के साथ-साथ पढ़ाई जारी रखी और अंततः यह मुकाम हासिल किया। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि भारती यादव ने न सिर्फ बलिया पुलिस, बल्कि पूरे विभाग को गौरवान्वित किया है।
भारती की यह सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का हौसला रखते हैं।
Tagsबलियासिपाहीअसिस्टेंटप्रोफेसरभारती यादवबलिया पुलिसगर्वBalliaConstableAssistantProfessorBharti YadavBallia PoliceGarvजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





