- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Baliya: अवैध शराब के...

बलिया: जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत रविवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारों लीटर अवैध शराब नष्ट कर दी। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर और अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तर) अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण में की गई।
सिकंदरपुर थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बलिया के आदेश के अनुपालन में वर्ष 2021 से 2024 के बीच पंजीकृत 308 आबकारी मामलों में जब्त की गई कुल 7287 लीटर देसी व अंग्रेजी शराब को गड्ढा खोदकर नष्ट किया गया।
इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर रजनीश कुमार, एपीओ बलिया वीरपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक हेमु राजाराम, दो सम्मानित नागरिक तथा अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पूरे नष्टिकरण अभियान की वीडियोग्राफी भी कराई गई, जिससे कार्यवाही की पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
बलिया पुलिस की इस सख्ती से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन क्लीन अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।





