उत्तर प्रदेश

Baliya: पर्यावरण संरक्षण को समर्पित पुण्यं फाउंडेशन के बच्चों का अनूठा अभियान

Admindelhi1
22 July 2025 12:27 PM IST
Baliya: पर्यावरण संरक्षण को समर्पित पुण्यं फाउंडेशन के बच्चों का अनूठा अभियान
x

बलिया: “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के तहत बलिया में पुण्यं फाउंडेशन की स्थानीय शाखा के बच्चों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस पहल का दूसरा चरण 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) से 30 सितंबर तक चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ग्लोबल वार्मिंग से लड़ना और धरती मां को फिर से हरियाली से भर देना है।

अभियान में बच्चों ने न सिर्फ पौधे लगाए बल्कि वृक्षारोपण के महत्व को भी समझा। वायु की शुद्धता, जल और मृदा संरक्षण, तथा जलवायु सुधार जैसे पहलुओं पर जागरूक होकर सभी बच्चों ने “एक पेड़ मां के नाम” समर्पित किया और प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लिया।

पुण्यं फाउंडेशन, बलिया द्वारा बच्चों की शिक्षा के लिए चलाए जा रहे ‘विद्यादान’ प्रोजेक्ट के अंतर्गत यह आयोजन हुआ। संस्था की सक्रिय समाजसेविका आस्था सिंह के मार्गदर्शन में यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिससे बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना जागृत हुई।

Next Story