उत्तर प्रदेश

Bajpur: लोनिवि की ओर से लाल निशान लगाने से लोग हुए गुस्सा

Admindelhi1
1 March 2025 1:55 PM IST
Bajpur: लोनिवि की ओर से लाल निशान लगाने से लोग हुए गुस्सा
x
"गुस्साए लोगों ने काशीपुर में लोनिवि के ईई से मुलाकात की"

बाजपुर: मुंडिया पिस्तौर तिराहे से नंदपुर नरका टोपा तक लोनिवि की ओर से लाल निशान लगाने से गुस्साए लोगों ने काशीपुर में लोनिवि के ईई से मुलाकात की।

शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते की अगुवाई में लोग अधिशासी अभियंता अरुण कुमार से मिले। उन्होंने कहा कि मिनी बाईपास निर्माण के लिए लोक निर्माण मुंडिया पिस्तौर तिराहे से नंदपुर नरका टोपा तक चिन्हीकरण कर लाल निशान लगाए गए हैं। जबकि राजस्व विभाग के नक्शे में रास्ता दर्ज नहीं है। लोनिवि के ईई ने मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। पालिकाध्यक्ष गित्ते ने कहा कि नोटिस मिलने से लोग परेशान हैं। लोगों के आवासीय घर और प्रतिष्ठान प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सड़क की चौड़ाई नहीं बढ़ाने की मांग की है। वहां निसार अहमद, सादक हुसैन, अब्दुल नवी, मुन्ने खां, हामिद खां, अतीक, वसीम, वाजिद अली आदि मौजूद रहे।

Next Story