- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bahraich: कैसरगंज और...
Bahraich: कैसरगंज और खैरीघाट थाना क्षेत्र में सड़क हादसों में युवक की मौत

बहराइच: जिले के कैसरगंज और खैरीघाट थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसे हो गए। पहले हादसे में बाइक सवार युवक की डंपर से टकराकर मौत हो गई, जबकि दूसरे हादसे में बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
खड़े डंपर से टकराकर युवक की मौत: हुजूरपुर थाना क्षेत्र के रेवलिया हाता गांव निवासी तौफीक (26) पुत्र मोल्हे अपनी बाइक से ससुराल द्वारिकापुरी हैदरपुर (बाराबंकी) गया था। सोमवार सुबह वह वापस लौट रहा था, तभी लखनऊ-बहराइच मार्ग पर बड़ौली गांव के पास सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दो घायल
खैरीघाट थाना क्षेत्र के चहलार गांव निवासी रफीक पुत्र रमजान और अजीज पुत्र रफीक मोटरसाइकिल से नानपारा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सोमवार सुबह अलीनगर के पास ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।





