उत्तर प्रदेश

बहराइच: युवक पर धारदार हथियार से हमला

Bharti Sahu 2
13 Sept 2024 6:38 AM IST
बहराइच: युवक पर धारदार हथियार से हमला
x
बहराइच: मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरैया निवासी मदन लाल यादव (35) बृहस्पतिवार सुबह नित्य क्रिया के लिए जा रहे थे। तभी लालपुर निवासी दबंग शमीम अहमद और वसीम अहमद ने युवक पर लाठी डंडे से हमला किया। जिससे युवक का सिर फट गया। इसके बाद जान लेने की नियत से फरसा से वार कर दिया। युवक की चीख सुनने पर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर दबंग फरार हो गए। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव के लोगों का कहना है कि दोनों काफी सर्कस किस्म के हैं। आए दिन लोगों पर हमला कर परेशान करते हैं। इस मामले में थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। जांच के बाद केस दर्ज किया जायेगा।
Next Story