- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bahraich: शादी के 22...
उत्तर प्रदेश
Bahraich: शादी के 22 दिन बाद फंदे से लटका मिला युवक, इलाके में सनसनी
Tara Tandi
1 Jun 2025 5:59 PM IST

x
Bahraich बहराइच: यूपी के बहराइच जिले के ग्राम पंचायत वीरपुर निवासी रामू मौर्य (19) का शव उनके कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पयागपुर पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक रामू मौर्य की इसी माह आठ मई को शादी हुई थी और पूरा परिवार अभी भी शादी की खुशियों में मगन था। अचानक रामू मौर्य के मौत से परिजनों में कोहराम मच गया.
रामू की मौत बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया। रामू के भाई श्रीराम मौर्य ने आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के बाद से ही पत्नी के साथ नोकझोंक होती थी। पत्नी के साथ कहासुनी हुई थी। इसी से तंग आकर रामू ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.
वहीं मृतक रामू के ससुर सालिकराम ने आरोप लगाते हुए बताया कि रामू के पिता शादी में हुए खर्चे का आधा हिस्सा रामू से मांग रहे थे। पैसे न दे पाने को लेकर रोज-रोज हो रहे विवाद से तंग आकर रामू ने आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी करुणाकर पांडेय ने बताया कि हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
TagsBahraich शादी22 दिन बाद फंदेलटका मिला युवकइलाके सनसनीBahraich marriage22 days lateryoung man found hangingsensation in the areaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





