- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bahraich: महिला की सिर...
उत्तर प्रदेश
Bahraich: महिला की सिर कटी लाश बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Tara Tandi
8 March 2025 2:42 PM IST

x
Bahraich बहराइच । यूपी के बहराइच जिले के जगन्नाथपुर गांव में स्थित नहर के निकट जंगल में एक महिला की सिर कटी लाश बरामद हुई थी। उसकी पहचान हो गई है। महिला श्रावस्ती जिले की निवासी है। साथ ही बुधवार रात से वह गायब थी। हालांकि अभी तक महिला का सिर बरामद नहीं हुआ है। पुलिस घटना के खुलासे में लग गई है।
कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर में नहर के निकट जंगल में एक 26 वर्षीय अज्ञात युवती की लाश शुक्रवार को मिली थी। इससे हड़कंप मच गया। सर गायब होने से युवती की पहचान करने में दिक्कत हो रही थी। हालांकि फोटो से मृतक महिला की पहचान परिवार के लोगों ने कर ली है।
कोतवाली पहुंचे श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के चमरपुरवा श्रीनगर गांव निवासी अमीना (26) पत्नी अलीमुद्दीन परिवार के लोगों के साथ गांव पहुंची। उन्होंने मृतक की पहचान साजरून के रूप में की। उन्होंने बताया कि मृतक उनकी बहू थी। बुधवार शाम सात बजे वह अचानक गायब हो गई। बहू के गायब होने की सूचना मल्हीपुर थाने में भी दी गई थी। इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रद्युम्न सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि परिवार के लोगों ने मृतक की पहचान कर ली है। अन्य जांच चल रही है।
बच्ची के रोने पर हुई जानकारी
मृतक साजरून की सास अमीना ने बताया कि बहू को एक बेटी है। जब वह बुधवार शाम सात बजे गायब हुई तो बेटी रोने लगी। इस पर साजरून के गायब होने की जानकारी हुई और तलाश शुरू की गई। साथ ही पुलिस को अवगत कराया गया।
बहराइच:
श्रावस्ती जिले की निवासी थी अज्ञात युवती
हत्या कर नानपारा क्षेत्र में फेंका शव, अभी तक नहीं मिला सर
तीन दिन पूर्व घर से गायब हुई थी महिला
बच्ची के रोने पर परिवार को हुई जानकारी
TagsBahraich महिलासिर कटी लाश बरामदजांच जुटी पुलिसBahraich woman's headless body foundpolice investigatingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





