- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bahraich: महिला की...
उत्तर प्रदेश
Bahraich: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गला दबाकर हत्या की आशंका
Tara Tandi
2 March 2025 2:46 PM IST

x
Bahraich बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के अशरफा बंजरिया गांव निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर मायके के लोग पहुंचे। सभी ने दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम पंचायत अशरफा बंजरिया निवासी मोनी (28) का विवाह चार वर्ष पहले अशरफ के साथ हुआ था। शनिवार रात को घर में विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। इस पर परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना मृतक महिला मोनी के मायके दरगाह थाना क्षेत्र के रहवा विशुनपुर गांव में दी। मायके के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।
महिला के भाई और अन्य ने कोतवाली में तहरीर देकर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। साथ ही पति समेत अन्य को नामजद करते हुए तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि विवाहिता को दो बेटी हैं। इनमे एक तीन माह की गोद में थी।
TagsBahraich महिलासंदिग्ध परिस्थितियों मौतगला दबाकर हत्या आशंकाBahraich womandeath under suspicious circumstancessuspicion of murder by strangulationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





