- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bahraich: आदमखोर...

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक बार फिर खूंखार आदमखोर भेड़िए ने आतंक मचाना शुरू कर दिया है। बीती गुरुवार की रात 3 माह की बच्ची को जंगली जानवर ने मौत के घाट उतार कर दिया तो वही दूसरी तरफ एक महिला के गर्दन पर सीधा हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों हमले भेड़िए ने ही किया है। बीते तीन दिनों में तीन बच्चियों की मौत से हड़कंप मच गया गया है। भेड़िए की फिर वापसी से हर तरफ दहशत का माहौल है।
गुरुवार की देर रात्रि बहराइच के तहसील महसी क्षेत्र अंतर्गत बहोरवा गांव की रहने वाली एक महिला अपनी तीन महीने की बेटी के साथ घर के बरामदे में सो रही थी. अचानक एक जंगली जानवर ने बच्ची को मां की गोद से छीन भाग गया। मां की चीख सुनकर परिजन जाग गए और ग्रामीणों संग तुरंत बच्ची की तलाश शुरू की. रातभर खोजबीन के बावजूद बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला. सुबह ग्रामीणों ने गांव से करीब 600 मीटर दूर गन्ने के खेत में बच्ची के शव के अवशेष बरामद किए, जो क्षत-विक्षत हालत में थे। इसी क्षेत्र में दो दिन पहले एक करीब आठ वर्षीय को बच्ची को जंगली जानवर ने निशाना बनाया था और उसकी भी मौत हो गई थी। वही गुरुवार की ही रात जिले के तहसील कैसरगंज क्षेत्र अंतर्गत मंझारा तौकली के बभनन पुरवा में 60 वर्षीय वृद्ध महिला शिव प्यारी पत्नी राजित राम के गर्दन पर खूंखार जंगली जानवर ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। जिन्हें गंभीर हालत में सीएचसी कैसरगंज में भर्ती कराया गया है। लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है। दो दिन पूर्व इसी क्षेत्र के परागपुरवा में पांच साल की बच्ची को घर के बरामदे से जंगली जानवर उठा ले गया जिसका क्षत विक्षत शव दूसरे दिन गन्ने के खेत में मिला था।
शासन के निर्देश पर गुरुवार दिन में मुख्य वन संरक्षक रेनू सिंह ने बहराइच पहुंचकर प्रभावित क्षेत्रों में दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। बहराइच प्रभागीय वन अधिकारी राम सिंह यादव के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग की कई टीमें लगाई गई है। वही ड्रोन व थर्मल कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। जंगली जानवर की पहचान के लिए सोलर संचालित ट्रैपस कैमरे भी कुछ स्थानों पर लगाए गए है। दिन रात ग़श्ती दल क्षेत्र में सक्रिय है। ग्रामीणों को भी सतर्कता बरतने के सुझाव दिए जा रहे।





