- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bahraich: जमीनी विवाद...
उत्तर प्रदेश
Bahraich: जमीनी विवाद में गोली मारकर ग्रामीण की हत्या, 4 घायल
Tara Tandi
1 March 2025 6:48 PM IST

x
Bahraich बहराइच । यूपी के बहराइच जिले के गौर गांव में शनिवार दोपहर में सड़क पर खूंटा गाड़ने का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने फायरिंग की। जिसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दी गई है।
हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौर घोसियाना गांव में इसराइल और सगीर के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। आज दोपहर में इसराइल के परिवार का मुफीद (25) पुत्र मुबारक बाइक से अपने घर आ रहा था। सड़क पर खूंटा लगाने और मवेशी बांधने का मुफीद ने विरोध शुरू किया। इतने में विवाद शुरू हो गया। लाठी, फरसा से हमला करने के साथ अवैध तमंचा से फायरिंग की गई। जिसमें पांच लोग घायल हो गए।
घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में दोपहर तीन बजे इलाज शुरू होते ही इसराइल (42) पुत्र हबीब की मौत हो गई। जबकि मारपीट और गोली लगने से मैनुद्दीन (38) पुत्र हबीब, मृतक का बेटा तौफीक (21), मुफीद (25) पुत्र मुबारक और सोनू (24) पुत्र इसराइल का इलाज चल रहा है।
मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा और सीओ रवि पोखर मौके पर पहुंचे। गांव में भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि दूसरे पक्ष के भी कई लोग घायल हैं।
सुबह भी हुई थी मारपीट
पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि पोखर ने बताया कि गौर गांव में शुक्रवार सुबह भी दोनों पक्ष में मारपीट हुई थी। जिसमें केस दर्ज किया गया था। सुबह बकरी जाने का विवाद सामने आया था। हर पहलू की जांच की जा रही है।
गोली की किसी ने नहीं सुनी आवाज
गौर घोसियाना गांव में मारपीट में एक युवक की मौत हुई है। गोली चलने की आवाज किसी ने नहीं सुनी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सब स्थिति साफ हो जाएगी
TagsBahraich जमीनी विवादगोली मारकर ग्रामीण हत्या4 घायलBahraich land disputevillager shot dead4 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





