- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bahraich: चार किलो चरस...

x
Bahraich बहराइच । भारत नेपाल सीमा पर पुलिस ने दो तस्करों को चरस के साथ पकड़ा है। दोनों के पास चार किलो 50 ग्राम चरस बरामद हुआ। जिसे सीज कर दिया गया है। जबकि दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह के निर्देशन में रूपईडीहा थाने की पुलिस भारत नेपाल सीमा पर आने जाने वाले लोगों की जांच कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक यतींद्र सिंह, हेड कांस्टेबल देवेंद्र यादव, अभिषेक धर द्विवेदी, आलोक शुक्ला के साथ वह रूपईडीहा नगर पंचायत के रेलवे स्टेशन और आईसीपी मार्ग पेट्रोलिंग कर रहे थे।
पेट्रोलिंग के दौरान रात 12.10 बजे विभिन्न मार्गों पर निरीक्षण किया गया। वहीं सुबह चार बजे दो लोग दिखे। उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से चार किलो 50 ग्राम चरस बरामद हुई। जिस पर दोनों को थाने लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चरस को सीज कर दिया गया है।
जबकि कोतवाली देहात के शाहपुर जोत हठीला निवासी मोहम्मद हनीफ पुत्र महमूद हसन और रूपईडीहा थाना क्षेत्र के करीम गांव निवासी हवलदार खान पुत्र अमीन खान के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष दद्दन सिंह ने बताया कि बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 लाख रुपये है।
TagsBahraich चार किलो चरसदो तस्कर गिरफ्तारBahraich Four kilograms of hashishtwo smugglers arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





