उत्तर प्रदेश

Bahraich: मां से मिलने निकले दो भाई सरयू नदी में डूबे, गांव में पसरा मातम

Admindelhi1
5 May 2025 2:28 PM IST
Bahraich: मां से मिलने निकले दो भाई सरयू नदी में डूबे, गांव में पसरा मातम
x

बहराइच: बहराइच जनपद के नानपारा थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां सरयू नदी को पार करते समय दो मासूम सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों बच्चे अपनी मां से मिलने नदी पार कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, सरैया गांव निवासी अनुज (9) और मनोज (6) की मां चांदनी नदी के उस पार खेत में गेहूं काटने गई थीं। मां से मिलने के लिए दोनों बच्चे घर से निकले लेकिन नदी पार करने के लिए कोई नाव मौजूद नहीं थी। ऐसे में दोनों ने तैरकर नदी पार करने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही दूरी तय करने के बाद गहरे पानी में डूबने लगे।

मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक दोनों की जान जा चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार अंबिका चौधरी और कोतवाल रामाज्ञा सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। तहसीलदार ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है और परिवार को सरकारी प्रावधानों के तहत सहायता दी जाएगी।

Next Story