उत्तर प्रदेश

बहराइच: दर्दनाक हादसा, बाइक पलटने से हुआ विस्फोट

Bharti Sahu 2
16 Sept 2024 12:18 PM IST
बहराइच: दर्दनाक हादसा, बाइक पलटने से हुआ विस्फोट
x
बहराइच: बहराइच-बलरामपुर हाईवे के डीहा के तेलीपुरवा में सोमवार सुबह तेज रफ्तार बाइक अचानक सामने आए कुत्ते से टकराकर पलट गई। जिसके चलते भीषण विस्फोट हो गया। आनन फानन में बाइक सवार रहे दोनों युवको को मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने परीक्षण कर एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। दरगाह थाना क्षेत्र के डीहा के तेलीपुरवा के पास अचानक बाइक के सामने कुत्ते के आ जाने पर उसे बचाने के प्रयास में बाइक पलटते ही धमाके के साथ भीषण विस्फोट हो गया। जिसके चलते गुड्डू के पेट कमर का बांया हिस्सा फट जाने से आंतें बाहर आ गई। आसपास के लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अस्पताल से हादसे की सूचना आई है। लेकिन बाइक सवार आतिशबाजी का सामान ले जा रहे थे। इसकी जांच की जा रही है।
Next Story