उत्तर प्रदेश

Bahraich: गौवध कर सनसनी फैलाने वाले तीन और आरोपी गिरफ्तार

Admindelhi1
10 March 2025 3:55 PM IST
Bahraich: गौवध कर सनसनी फैलाने वाले तीन और आरोपी गिरफ्तार
x
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी थी

बहराइच: जरवल रोड थाना क्षेत्र में गौ हत्या कर सनसनी फैलाने वाले तीन और आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। अब तक कुल पांच लोग इस मामले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है। जिसकी तलाश जारी है। जरवल रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत धनसरी गांव में बीते मंगलवार को गेहूं व गन्ने के खेत में गोवध की घटना हुई थी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी थी। पुलिस कप्तान राम नयन सिंह ने तत्कालीन थाना प्रभारी को निलंबित कर खुलासे के लिए टीमें गठित की थी।

पुलिस टीम ने गोवध में शामिल आरोपी हरचंदा निवासी अशरफ व जरवल कस्बा निवासी सूफियान को शनिवार तड़के सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था जबकि चार अन्य आरोपी फरार थे। रविवार को घटना में शामिल तीन अन्य आरोपी ताहिर पुत्र बसीर निवासी ग्राम कमालपुर थाना करनैलगंज जिला गोंडा, जुनैद पुत्र परवेज निवासी ग्राम भवानीपुरवा हंसना धवरिया व फैज पुत्र शरीफुल निवासी ग्राम हरचंदा थाना जरवल रोड जिला बहराइच को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जरवल रोड थाना प्रभारी रमेश रावत ने बताया कि गौ हत्या मामले में अब तक पांच आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। वारदात में शामिल अभी एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश तेजी से जारी है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story