- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bahraich: बस की टक्कर...
उत्तर प्रदेश
Bahraich: बस की टक्कर से उजड़ गया पूरा परिवार, हादसे में 6 की मौत
Admindelhi1
15 April 2025 2:32 PM IST

x
"हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार बस ने ऑटो में टक्कर मार दी"
बहराइच: बहराइच में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। मृतक और घायल हुजूरपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव के रहने वाले हैं। ये सभी ऑटो से पयागपुर थाना क्षेत्र के कोलुहवा गांव में एक रिश्तेदार के घर वलीमा में शामिल होने जा रहे थे।
यह हादसा गोंडा-बहराइच मार्ग पर खूंटेहना चौकी के काटिलिया के निकट हुआ है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे के जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस ने घायलों को ग्रामीणों की मदद से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Tagsबहराइचबसटक्करउजड़पूरा परिवारहादसे6 की मौतBahraichbuscollisiondestroyedwhole familyaccident6 deadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





