उत्तर प्रदेश

Bahraich: किसान पर हमला करने वाले तेंदुए को वन विभाग ने प‍िंजरे में कैद

Tara Tandi
30 Sept 2024 10:42 AM IST
Bahraich: किसान पर हमला करने वाले तेंदुए को वन विभाग ने प‍िंजरे में कैद
x
Bahraich बहराइच। ककरहा रेंज में किसान पर हमला करने वाले तेंदुए को वन विभाग ने प‍िंजरे में कैद कर लिया है। उसे स्वास्थ्य परीक्षण के लिए रेंज कार्यालय लाया गया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत धर्मपुर बेझा के मजरा मैकूपुरवा निवासी कंधई (40) पुत्र जगजीवन पर रविवार को तेंदुआ ने हमला कर मार डाला था। इसको लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी थी। गांव के लोग तेंदुआ को पकड़ने के लिए प‍िंजरा लगाए जाने की मांग कर रहे थे। गांव के लोगों की नाराजगी को देखते हुए वन विभाग ने रात में पिंजरा लगा दिया। इसके बाद उसमें बकरी को शिकार के लिए बांध दिया। बकरी के शिकार करने के चक्कर में सुबह तीन बजे तेंदुआ प‍िंजरे में कैद हो गया।
उसे वन विभाग की टीम रेंज कार्यालय लेकर आई है। डीएफओ बी शिव शंकर ने बताया कि तेंदुआ का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जायेगा। इसके बाद अधिकारियों के आदेश पर जंगल या चिड़िया घर भेजने की कार्यवाई की जायेगी। इस दौरान सीओ हीरालाल कनौजिया, कोतवाल अमितेंद्र कुमार, रेंजर डीपी कनौजिया, वन दरोगा अशोक श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।
Next Story