उत्तर प्रदेश

Bahraich: युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका

Admindelhi1
15 Sept 2026 2:01 PM IST
Bahraich: युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका
x
हाईवे किनारे युवक का शव मिलने से फैली दहशत

बहराइच: उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे किनारे युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।

कैसरगंज थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय ने बताया बरखुरद्वारापुर मेन रोड पर एसआर मैरिज हॉल के सामने एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर मृतक की पहचान ग्राम बरखुरद्वारापुर निवासी जीवनलाल उर्फ बबलू के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया युवक की हत्या कर शव हाईवे किनारे फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि युवक की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Next Story