उत्तर प्रदेश

Bahraich: नदी में डूब कर किशोर की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Tara Tandi
3 Nov 2024 7:46 PM IST
Bahraich: नदी में डूब कर किशोर की मौत, शव  पोस्टमार्टम के लिए भेजा
x
Bahraich बहराइच । क्षेत्र के बल्दूपुरवा गांव निवासी एक किशोर की रविवार दोपहर में नदी में डूब कर मौत हो गई पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम बल्दूपुरवा के मजरा बाजपुरवा निवासी अनूप कुमार (15) लंकेश कुमार रविवार दोपहर में भगहर नदी में गया। इसके बाद वह नाव से आगे जाने के लिए निकला। लेकिन नाव पर चढ़ते समय वह नदी में गिर गया। जिससे किशोर पानी में डूब गया। देर शाम को उसका शव नदी से बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक किशोर के बाबा राम प्रसाद की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Next Story