- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bahraich: सड़क पर...
उत्तर प्रदेश
Bahraich: सड़क पर नियमों की अनदेखी पर सख्ती, आरटीओ ने आठ वाहन किए जब्त
Tara Tandi
8 April 2025 5:33 PM IST

x
Bahraich बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर अवैध टैक्सी स्टैंड पर जांच के दौरान पुलिस और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी की टीम ने 8 वाहनों को सीज कर दिया है। यह सभी नियमों के विपरीत वाहन का संचालन कर रहे थे। शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में सोमवार को कर्मचारियों द्वारा किए गए चक्का जाम का असर दिखने लगा है।
मंगलवार को भारत नेपाल सीमा पर स्थित रुपईडीहा में आरटीओ ओपी सिंह और प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने वाहनों की जांच की। जांच के दौरान कई वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं करते दिखे। आरटीओ ओपी सिंह ने बताया कि यातायात नियम के उल्लंघन के मामले में छह कार, ट्रेवलर एक और एक मैजिक वाहन को सीज किया गया है।
सभी वाहनों को थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। आरटीओ ने बताया कि डग्गामार वाहनों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान उप निरीक्षक विजय कुमार, जितेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल स्वतंत्र विक्रम सिंह, हेमंत कुमार वर्मा, रविन्द्र यादव और संदीप चौहान शामिल रहे।
TagsBahraich सड़कनियमों अनदेखी सख्तीआरटीओ आठ वाहन जब्तBahraich roadstrictness ignoring rulesRTO seized eight vehiclesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





