उत्तर प्रदेश

Bahraich: आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की इलाज के दौरान मौत

Tara Tandi
16 Feb 2025 2:40 PM IST
Bahraich: आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की इलाज के दौरान मौत
x
Bahraich बहराइच। हत्या के मामले में बहराइच जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी की रविवार को मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम पंचायत एलासापुर अगैया गांव निवासी फैयाज अली (40) मुद्दीन जिला कारागार में निरुद्ध था। वह वर्ष 2015 में हुई हत्या के मामले में जेल में बंद था।
जेल अधीक्षक राजेश यादव ने बताया कि बंदी को हत्या के मामले में 29 फरवरी 2024 को आजीवन करावास की सजा हुई थी। साथ ही 20 हजार रूपये का अर्थदंड भी लगाया गया था। आजीवन करावास की सजा काट रहे सिद्ध दोष बंदी के सीने में दर्द हुई। जिस पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। रविवार दोपहर में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Next Story