- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bahraich: जलभराव की...
उत्तर प्रदेश
Bahraich: जलभराव की समस्या से परेशान लोगों ने किया सड़क जाम
Tara Tandi
17 March 2025 11:47 AM IST

x
Bahraich बहराइच । शहर के मोहल्ला चांदमारी नईबस्ती में जलभराव की समस्या से लोग परेशान हैं। जिसके चलते सोमवार को सभी गुस्सा भड़क गया। सभी ने मोहल्ले में इंटर कॉलेज के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने की जानकारी होने पर सिटी मजिस्ट्रेट और नगर पालिका के कर्मचारी पहुंचे। लेकिन धरने पर बैठे हैं।
बहराइच नगर पालिका परिषद के मोहल्ला बक्शीपुरा नईबस्ती और चांदमारी में काफी मात्रा में जलभराव है। जलभराव की समस्या से मोहल्ले के लोगों का जन जीवन प्रभावित है। इसकी शिकायत मोहल्ले के लोगों ने कई बार नगर पालिका परिषद के अधिकारियों से की, लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ। इससे परेशान लोग सोमवार को रणजीत सिंह इंटर कॉलेज के निकट धरने पर बैठ गए।
आने जाने वाले मार्ग को बैरिकेटिंग लगाकर बंद कर दिया। जिसके चलते जाम की स्थिति बन गई। सभी नगर पालिका प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर नगर पालिका परिषद और सिटी मजिस्ट्रेट की टीम मौके पर पहुंची।
लोगों को समझाया, लेकिन सभी जल निकासी की मांग पर अड़े हैं। लोगों ने बताया कि जलभराव की समस्या से 25 से 30 हजार की आबादी प्रभावित है। धरने के दौरान संतोष त्रिपाठी, रवीन्द्र दुबे, भानु द्विवेदी, केएन मिश्रा, रिशु कश्यप, सुमन सिंह, महेश, सोनू गौतम समेत अन्य मौजूद रहे।
TagsBahraich जलभराव समस्यापरेशान लोगोंसड़क जामBahraich waterlogging problemtroubled peopleroad jamजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





