- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bahraich: लखनऊ जा रही...
Bahraich: लखनऊ जा रही रोडवेज बस में अचानक धुआं देख सहमे यात्री

बहराइच: बहराइच से चारबाग जा रही बहराइच डिपो की रोडवेज बस के इंजन में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। गाड़ी के अंदर धुआं उठता देख यात्रियों में अफरा तफरी मच गईं। चालक ने तत्काल गाड़ी रोक कर यात्रियों को बाहर निकाला और घटना की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी । जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 5 बजे बहराइच से चारबाग जा रही बहराइच डिपो यूपी 78 ए टी 9352 जैसे ही जरवल रोड के रिठौढा ओवरब्रिज पहुंची बस के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा।
गाड़ी में अचानक धुआं से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। बस चालक बृजेश मिश्रा द्वितीय ने बस में अचानक धुआं उठता देख बस को हाइवे के किनारे खड़ा कर दिया। परिचालक रवि प्रताप के सहयोग से बोनट को खोलकर गाड़ी के इंजन को बुझाने का प्रयास किया। इस तरह चालक परिचालक की सूझ से चिंगारी बाहर नहीं फैली और बड़ा हादसा होने से टल गया। बस में आगजनी की सूचना पर पर पहुंचे टी आई श्याम सुंदर ने बताया कि बस में 30 सवारी बैठी थी सिर्फ इंजन में धुआं उठा था जिसे पानी से बुझा दिया गया है। सभी यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य की ओर भेज दिया गया है।





