उत्तर प्रदेश

Bahraich: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हुई

Admindelhi1
31 March 2025 10:47 AM IST
Bahraich: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हुई
x
"पति समेत चार पर केस दर्ज"

बहराइच: जिले के झल्ला गोड़ियनपुरवा गांव में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पीड़िता के पिता ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में पति, ससुर, सास और एक अन्य पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पिता का आरोप: दहेज के लिए ली बेटी की जान: कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम डढ़ैला ढ़ीहा निवासी इम्तियाज अहमद ने शनिवार को पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी उम्मी फातमा उर्फ अम्मुन की शादी एक साल पहले झल्ला गोड़ियनपुरवा निवासी अजमत अली से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में मोटरसाइकिल और सोने की चेन की मांग कर रहा था।

इम्तियाज के अनुसार, शनिवार को दहेज न मिलने पर पति और ससुराल वालों ने गला घोंटकर उनकी बेटी की हत्या कर दी और इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। उम्मी फातमा का डेढ़ माह का बेटा भी है।

चार के खिलाफ केस दर्ज, जल्द होगी गिरफ्तारी: प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि इम्तियाज की तहरीर के आधार पर पति अजमत अली, ससुर ननकू, सास कदीरुल और अजमत के फूफा तजम्मुल के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Next Story