- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bahraich: प्रेम प्रसंग...
उत्तर प्रदेश
Bahraich: प्रेम प्रसंग बना जानलेवा, छात्र की प्रेमिका के भाई ने की हत्या
Tara Tandi
23 April 2025 7:05 PM IST

x
Bahraich बहराइच: उतर प्रदेश बहराइच जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर नौवीं कक्षा के एक छात्र की उसकी प्रेमिका के भाई ने कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फंदे से लटका दिया। पुलिस ने पिछले महीने 24/25 मार्च को हुई इस घटना का बुधवार को खुलासा कर दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) रामानंद प्रसाद कुशवाहा ने बुधवार को बताया कि पिछले महीने 25 मार्च को पयागपुर थाना क्षेत्र के हसुआपुर गांव में नौवीं कक्षा के छात्र शिवांशु (16) का शव उसके घर से थोड़ी दूर फूस के छप्पर में फंदे से लटकता मिला था। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाए जाने से मौत होने की पुष्टि हुई जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
कुशवाहा ने बताया कि तफ्तीश के दौरान मालूम हुआ कि शिवांशु का पड़ोस की एक किशोरी से प्रेम प्रसंग था और पिछली 24 मार्च को दिन में करीब एक बजे शिवांशु अपनी कथित प्रेमिका को मोबाइल दे रहा था तब उसके घर वालों ने देख लिया था और उसी रात नौ बजे शिवांशु ने किशोरी को अपने घर के सामने स्थित छप्पर से ढकी जगह पर बुलाया था।
उनके मुताबिक, घर वालों ने लड़की को नहीं जाने दिया और लड़की के भाई ने मौके पर पहुंच कर डंडे से शिवांशु का गला दबा दिया और हत्या को आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से उसके गले में फंदा लगाकर उसी छप्पर में लटका दिया। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
TagsBahraich प्रेम प्रसंग बना जानलेवाछात्र प्रेमिकाभाई हत्याBahraich love affair becomes fatalstudent girlfriendbrother murderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





