उत्तर प्रदेश

बहराइच: बच्चे पर हमला करने वाले तेंदुए को पिंजरे में किया कैद

Bharti Sahu 2
22 Nov 2024 11:01 AM IST
बहराइच: बच्चे पर हमला करने वाले तेंदुए को पिंजरे में किया  कैद
x
बहराइच : जंगल से सटे बाजपुर बनकटी गांव के बच्चे पर हमला करने वाला तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया है। वन विभाग की टीम उसे रेंज कार्यालय ले आई है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पांच दिन पहले कतर्नियाघाट वन क्षेत्र के बाजपुर बनकटी गांव में तेंदुआ पहुंचा था।
तेंदुए ने परिवार के साथ खेत गए पांच वर्षीय अभिनंदन पर हमला कर उसे मार डाला था। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से पिंजरा लगाया गया था। शुक्रवार की सुबह-सुबह तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। तेंदुए को देखने के लिए पिंजरे के पास ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
इस बीच वन विभाग की टीम पिंजरे को ट्रैक्टर ट्रॉली पर लादकर रेंज कार्यालय कतर्नियाघाट ले गई। रेंजर आशीष गोंड ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।
Next Story