- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bahraich: घर की छत पर...

x
Bahraich बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया है, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया है। वहीं, इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके में दहशत व्याप्त है।
दरअसल, जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज में शनिवार रात लगभग डेढ़ बजे अयोध्यापुरवा गांव में जाहिरा नाम की एक महिला अपने बच्चों के साथ छत पर सो रही थी, तभी एक तेंदुआ छत पर चढ़ आया और उसने महिला पर हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर बच्चे जाग गए। वहीं, तेंदुए के हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
तेंदुए ने महिला के शव के साथ छत से नीचे छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने शोर मचाकर और हांका लगाकर तेंदुए को भगाने में सफलता पाई। इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही सुजौली वन क्षेत्राधिकारी रोहित कुमार टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सुजौली पुलिस भी मौके पर पहुंची और एसओ हरीश सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वन क्षेत्राधिकारी रोहित कुमार ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को 5000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान चला रही है।
TagsBahraich घर छत चढ़ा तेंदुआमहिला जान लीLeopard climbed on the roof of Bahraich housekilled a womanजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





