- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bahraich: झोलाछाप के...
उत्तर प्रदेश
Bahraich: झोलाछाप के गलत इलाज से बुजुर्ग के पैर में फैला इंफेक्शन, कार्यवाई की मांग
Tara Tandi
16 Feb 2025 3:48 PM IST

x
Bahraich बहराइच । उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के ग्राम पंचायत मंझारा तौकली के मजरा लोनियनपुरवा निवासी एक बुजुर्ग ने गांव के झोलाछाप के यहां इलाज कराया। झोलाछाप ने कुछ माह इलाज किया लेकिन कोई फैदा नहीं मिला और इंफेक्शन पूरे पैर में फैल गया है। स्थिति खराब होते देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां डॉक्टर द्वारा पैर काटने की बात कही गई है।
मामले की शिकायत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी छोलाछाप के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंझारा तौकली के मजरा लोनियनपुरवा निवासी भोंदू (55) की तबियत खराब हुई। जिस पर वह गांव में स्थित एक झोला छाप के फार्मा क्लीनिक पर पहुंच गए। झोलाछाप ने लगभग दो माह तक इलाज किया। जिसका हजारों में रुपये भी वसूला। लेकिन गलत इलाज के चलते वृद्ध के पैर में इन्फेक्शन फैल गया। जिस पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
वृद्ध के बेटे मुलुक राज ने जिलाधिकारी मोनिका रानी को शिकायती पत्र देकर कहा है कि जिला मुख्यालय पर दिखवाने के दौरान डॉक्टर ने पैर में इन्फेक्शन फैलने और समय पर पैर काटने की बात कही। इस पर उसने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने और सीएमओ से जांच के बाद कार्यवाई की मांग की है।
लेकिन डीएम के निर्देश के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक कोई जांच नहीं हुई है। इस मामले में सीएमओ डॉ संजय कुमार शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया जांच के बाद झोला छाप के विरुद्ध केस दर्ज करवाया जायेगा। गांव के लोग ऐसे स्थान पर इलाज को जाने के बजाए सरकारी अस्पताल जाएं।
TagsBahraich झोलाछापगलत इलाजबुजुर्ग पैर फैला इंफेक्शनकार्रवाई मांगBahraich quackwrong treatmentinfection spread in old man's legdemand for actionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





