- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bahraich: पति का फंदे...
उत्तर प्रदेश
Bahraich: पति का फंदे से लटकता मिला शव, 10 दिन हुए थे शादी को
Tara Tandi
27 Feb 2025 2:32 PM IST

x
Bahraich बहराइच: जिले के झाला पृथ्वीपुरवा गांव निवासी एक युवक नित्य क्रिया की बात कहकर पांच दिन पूर्व घर से चला गया। बुधवार को उसका शव जंगल उसी के शर्ट से लटकता मिला। मृतक की शादी भी 18 फरवरी को हुई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झाला के मजरा पृथ्वीपुरवा गांव निवासी अशोक कुमार (24) पुत्र छोटेलाल 22 फरवरी को घर से नित्य क्रिया की बात कहकर दोपहर में चला गया था। लेकिन वह वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया। वहीं घर के लोग युवक की तलाश कर रहे थे।
बुधवार शाम को कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के बेलहन जंगल में पेड़ से शव लटकता मिला। इस पर परिवारीजन रोने लगे। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर शव नीचे उतरवाया। शव के दोनों के आंख और कान क्षतिग्रस्त थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष आरके पांडेय ने बताया कि युवक का शव उसी के शर्ट से फंदे से लटकता मिला। युवक ने फंदा लगाकर जान दी है। उन्होंने बताया कि आंख और कान को शायद कौआ या गिद्ध ने नोचा है।
18 फरवरी को हुई थी शादी
मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झाला पृथ्वीपुरवा गांव निवासी अशोक कुमार की इसी 18 फरवरी को शादी हुई थी। बड़े भाई लालता प्रसाद ने बताया कि घर पर पत्नी मौजूद है। कैसे और किस कारण ऐसी घटना हुई है, अभी कोई जानकारी नहीं है।
TagsBahraich पति फंदेलटकता मिला शव10 दिन शादीBahraich husband hanged himselfbody found hangingmarriage 10 days laterजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





