- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bahraich: होमगार्ड की...
उत्तर प्रदेश
Bahraich: होमगार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम
Tara Tandi
11 Jan 2025 2:29 PM IST

x
Bahraich बहराइच । कैसरगंज कोतवाली में तैनात एक होमगार्ड जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
रानीपुर थाना क्षेत्र के कटघरा कला गांव निवासी होमगार्ड जवान कपिल देव सिंह (45) पुत्र राम शंकर सिंह की तैनाती कैसरगंज कोतवाली में थी। शनिवार को होमगार्ड जवान बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। रास्ते में कैसरगंज हुजूरपुर मार्ग पर वह अचेतावस्था में मिले। सूचना पर परिवार के लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिवार के लोगों का कहना है कि होमगार्ड जवान ने कोतवाली में आमद दर्ज कराया। इसके बाद ड्यूटी पर जाते समय वह जमीन पर गिरे। कैसे गिरे, यह जानकारी नहीं है। वहीं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि आठ जनवरी से होमगार्ड जवान गैर हाजिर चल रहे थे। ड्यूटी के लिए आमद दर्ज नहीं कराई थी।
TagsBahraich होमगार्ड संदिग्ध परिस्थितियों मौतपरिवार मचा कोहरामBahraich home guard dies under suspicious circumstancesfamily in turmoilजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





