उत्तर प्रदेश

Bahraich: वन विभाग की पहल, बहराइच में तिरंगा यात्रा आयोजित

Admindelhi1
14 Aug 2025 12:17 PM IST
Bahraich: वन विभाग की पहल, बहराइच में तिरंगा यात्रा आयोजित
x
"स्कूली बच्चों समेत ग्रामीण भी हुए शामिल"

बहराइच: हर घर तिरंगा अभियान के तहत वन विभाग जरवल व उच्च प्राथमिक विद्यालय तपेसिपाह के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को विद्यालय परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारत माता के जयकारों के साथ निकली तिरंगा यात्रा में स्कूली छात्र छात्राओं, शिक्षकों, वन कार्मियों व भारी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए वन दारोगा शीतला प्रसाद ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में वीर गति को प्राप्त हुए भारत मां के वीर सपूतों को याद करने व उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है और इसी क्रम में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं। वही तपेसिपाह के ग्राम प्रधान उमेश गुप्ता ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रवाद की भावना जागृत करना है।

उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की पहचान और स्वाभिमान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा में प्रधानाध्यापिका रीता सिंह, सहायक अध्यापिका समसा कमर, ममता यादव, वन विभाग बीट प्रभारी अरुण कुमार, वन कर्मी राम कैलाश, पिंटू वर्मा, धर्मेद्र यादव, समाजसेवी महेश चन्द्र निषाद समेत काफी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।

Next Story