- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bahraich: गांव में तेज...
उत्तर प्रदेश
Bahraich: गांव में तेज हवाओं के चलते लगी आग, दो घर जलकर
Tara Tandi
2 March 2025 6:18 PM IST

x
पूरा मामला सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुजौली के 2755 गांव का है जहां पर बदलते मौसम के चलते तेज हवाओं का दौर चालू हो गया है, ढाई बजे के आसपास 2755 गांव निवासी विजयकांत पुत्र श्याम कुंवर, सोनू पुत्र विजयकांत अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे इसी दौरान अज्ञात कारणों के चलते उनके घर में भीषण आग लग गई, आग इतनी तेजी से लगी कि घरवालों को घर के अंदर से कोई भी सामान निकालने में सफलता नहीं मिल पाई जिसके चलते घर के अंदर खड़ी बैलगाड़ी, इंजन, अनाज, साइकिल ,तीस हजार की नकदी ,जेवर समेत लाखों का सामान जलकर स्वाहा हो गया, आग लगते ही आसपास मौजूद घर वाले और ग्रामीणों ने इंजन के माध्यम से कड़ी मेहनत कर आग पर काबू पाया.
ग्रामीणों के द्वारा सूचना ग्राम प्रधान राजेश गुप्ता और सुजौली थाने को दी गई, सूचना पाकर मौके पर थाना सुजौली से उपनिरीक्षक अफजल खां और ग्राम प्रधान राजेश गुप्ता पहुंचे.
मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान राजेश गुप्ता ने बताया कि, अग्निकांड की सूचना एसडीएम मोतीपुर और राजस्व विभाग को दे दी गई है उनके द्वारा कोटेदारों के माध्यम से पीड़ित परिवार को अनाज उपलब्ध करवाया गया है इसके साथ-साथ पीड़ित परिवार को रजाई और बिस्तर भी उपलब्ध कराया गया है.
TagsBahraich गांव तेज हवाचलते लगी आगदो घर जलकरBahraich villagestrong windfire startedtwo houses burnt downजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





